{"_id":"5ce1a35abdec2207897f2568","slug":"41558291290-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में डूबने से किशोर समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानी में डूबने से किशोर समेत दो की मौत
विज्ञापन
पुरवा/बांगरमऊ। अलग-अलग जगह गंगा और नहर में नहाने के दौरान डूबने से किशोर व युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुरवा कोतवाली के मोहल्ला पीरजादीगढ़ी निवासी श्रीकांत (28) पुत्र बुद्धिलाल को रविवार की सुबह मवेशी चराने जंगल में गया था। पुरवा-रजबहा माइनर में नहाने के दौरान डूबकर उसकी मौत हो गई। साथी चरवाहों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पिता ने बताया कि बेटे को मिर्गी का दौरा आता था। कोतवाल अतुल तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
वहीं बांगरमऊ कोतवाली के गांव अटवा मजरे मेलाआलमशाह निवासी जीतेंद्र (12) पुत्र वीरेंद्र शनिवार को गांव के ही लड़कों के साथ मवेशी चराने गंगा नदी की ओर गया था। शाम लगभग सात बजे वह गंगा में नहाने लगा। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। साथियों ने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोग दौड़े लेकिन तब तक उसका शव आगे बह गया था। गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई गई लेकि न कहीं पता न चला। रविवार सुबह किशोर का शव घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर गांव कटरी गदनपुर आहार के मजरा भिखारपुरवा के सामने उतराता मिला।