फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ननिहाल में छिपे लुटेरे को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

ननिहाल में छिपे लुटेरे को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

Thu, 07 Mar 2019 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
ननिहाल में छिपे लुटेरे को जीआरपी ने किया गिरफ्तार
उन्नाव। ट्रेनों में लूटपाट करने वाले शातिर को जीआरपी ने अजगैन के बारा बुजुर्ग निंबई स्थित उसके ननिहाल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने प्रतापगढ़ इंटरसिटी ट्रेन में मोबाइल लूट की घटना स्वीकार की है। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


लखनऊ के इंदिरानगर निवासी जयंत कुमार ने जीआरपी में तहरीर दी थी कि 17 जनवरी की शाम अजगैन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से एक युवक उनका मोबाइल छीनकर भाग गया था। जीआरपी इंस्पेक्टर एसके राय चोरी गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर लगातार निगरानी कर रहे थे। बीते दिनों मोबाइल की लोकेशन अजगैन थाना क्षेत्र के जंसार में मिलने पर जीआरपी सक्रिय हो गई। मंगलवार शाम करीब 7 बजे जंसार निवासी रामू की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इस पर पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार की देर रात अजगैन के बारा बुजुर्ग निंबई स्थित आरोपी के ननिहाल में दबिश दी। इस दौरान घेराबंदी कर रामू को गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर एसके राय ने बताया कि जंसार निवासी रामू से ट्रेन में लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। उसका अन्य जिलों में आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। बुधवार मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अजगैन के बारा बुजुर्ग निंबई स्थित ननिहाल से पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed