{"_id":"5bcb852dbdec2269436b8d28","slug":"41540064557-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलचगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर किसी वाहन की चपेट में आकर गुरुवार रात बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे वक्त बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
सफीपुर कोतवाली के गांव सकहन राजपूतान निवासी राहुल (25) पुत्र अवनींद सिंह पड़ोस में ही रहने वाले अरुण (44) पुत्र रमधीर सिंह के साथ गुरुवार को बाइक से कानपुर में पेट्रोल पंप में नौकरी की तलाश में गया था। देर रात दोनों बाइक से घर लौटते समय लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थानाक्षेत्र के गहरा के निकट किसी वाहन की चपेट में आ गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस को मृतक राहुल के पास आईडी व मोबाइल मिला। पुलिस ने उससे घर वालों को घटना की जानकारी दी थी। घर वाले रात में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। राहुल के पिता अवनींद्र ने बताया कि वह खेती में हाथ बटाता था। दो साल पहले ही उसका विवाह माधुरी के साथ हुआ था। माधुरी सात माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
राहुल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। राहुल की मौत से मां कुसुमलता व अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हैं। घर वालों ने बताया कि अरुण कुछ महीने पहले तक उन्नाव के नवाबगंज में एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। गुरुवार को नवाबगंज स्थित पेट्रोल पंप पर अपना बकाया मानदेय लेने गया था। उसने कुछ महीने पहले काम छोड़ दिया था। इन दिनों वह गांव में ही खेती व मजदूरी से परिवार का पालन पोषण कर रहा था। दोनों नवाबगंज के बाद काम की तलाश में कानपुर गए थे। अरुण की पत्नी उर्मिला, तीन बेटों और मां लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। अचलगंज एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि राहुल के पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
-अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव गहरा गांव के पास गुरुवार रात हुआ हादसा
-काम की तलाश में कानपुर गए थे, सफीपुर के सकहन राजपूतान के रहने वाले थे