फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 06 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन


उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र के ग्राम मानपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन जहरीले कीड़े के काटने को मौत की वजह बता रहे हैं, वहीं मायकेवालों ने जहर से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


थानाक्षेत्र के मानपुर गांव निवासी विष्णु कुमार की पत्नी रंजनी (25) की संदिग्ध हालात में शुक्रवार को मौत हो गई। ससुरालीजनों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर वह गोबर के उपले उठा रही थी। इसी दौरान हाथ में जहरीले कीड़े ने काट लिया। इसकी जानकारी होने पर जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो जाने पर घर लौट आए। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने जहर से मौत होने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामगोविंद मिश्रा ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका बारासगवर थानाक्षेत्र के तेज गांव में है। पिता उमाशंकर ने बताया कि बेटी का विवाह चार वर्ष पहले किया था। कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- ससुरालीजनों ने जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की कही बात ,मायके वालों ने जहर से मौत होने की आशंका जताई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed