{"_id":"59c556854f1c1be4738b617b","slug":"41506104965-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने झोका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने झोका फायर
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर बाइक सवारों ने झोंका फायर
उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र के भदनी गांव के निकट बाइक सवार युवकों ने एक युवक का पीछा कर फायर कर दिया। दाहिने पैर में छर्रे लगने से युवक घायल हो गया। सूचना पर माखी पुलिस पहुंची। युवक को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाद में परिजन कानपुर हैलट लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। घटना संदिग्ध है। एक्सरे में पैर में छर्रे या गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी शाह जौहरी (29) पुत्र अजहर आलम गुरुवार को उन्नाव आया था। पीड़ित के मुताबिक रात में बाइक से घर लौटते समय उन्नाव-हरदोई मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के भदनी गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने पीछा किया। बाइक न रोकने पर फायर कर दिया।
एसओ माखी डीपी शुक्ला ने बताया कि मामला संदिग्ध है। एक्सरे में गोली नहीं निकली है। परिजनों ने तहरीर भी नहीं दी है।
- पुलिस के मुताबिक एक्सरे में नहीं निकले छर्रे, परिजनों ने भी नहीं दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो