{"_id":"5cd090a3bdec22077d5bde0b","slug":"21557172387-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा सवार महिला का पीछा कर छीन ले गए सोने की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ई-रिक्शा सवार महिला का पीछा कर छीन ले गए सोने की चेन
विज्ञापन
उन्नाव। बाजार से खरीदारी कर ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार युवक सोने की चेन झपट भाग निकला। पीड़ित महिला के अनुसार युवक काली पल्सर बाइक से गांधी नगर तिराहे से उसका पीछा कर रहा था। इंद्रा नगर के निकट ब्रेकर पर जैसे ही ई-रिक्शा धीमा हुआ तभी युवक ने उसकी चेन झपट ली और गांधी नगर तिराहे की ओर मुड़कर भाग निकला। पीड़िता ने अस्पताल चौकी पुलिस को तहरीर दी है।
शहर के पीडी नगर निवासी रूबी यादव पत्नी सुशील यादव सोमवार दोपहर बड़े चौराहे पर खरीदारी करने गई थी। दोपहर बाद वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। रूबी के अनुसार इंद्रा नगर में पेट्रोल पंप के निकट जैसे ही ई-रिक्शा धीमा हुआ तभी बाईं ओर से एक पल्सर बाइक रिक्शा के करीब आई। जब तक वह समझ पाती तब तक बाइक सवार युवक ने उसकी गर्दन पर झपट्टा मारा व गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़िता ने अस्पताल पहुंच अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत को घटना की सूचना दी। अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले
जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत ने बताया कि चेन लूट की घटना के बाद उन्होंने पेट्रोल पंप व इंद्रा नगर स्थित एक शॉपिंग कांपलेक्स के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हालांकि उसमें पल्सर बाइक सवार युवक की फुटेज नहीं मिली। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लगे कैमरों की फुटेज भी देखी जाएगी।
विज्ञापन
-बाइक सवार लुटेरे ने इंद्रा नगर में घटना को दिया अंजाम
-गांधी नगर तिराहे से महिला का पीछा कर रहे थे
-ब्रेकर पर ई रिक्शा धीमा होते ही गले से झपट ली चेन