{"_id":"5c1bf15cbdec2256a03b66a1","slug":"21545335132-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसरा रिपोर्ट पर डाला पर्दा, शिकायत पर हरकत में आई खाकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विसरा रिपोर्ट पर डाला पर्दा, शिकायत पर हरकत में आई खाकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। 11 माह पूर्व संदिग्ध हालात में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। मृतका की बहन का आरोप है कि पुलिस अब तक विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। दो माह पूर्व आई रिपोर्ट के बाद भी पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है। मामले की शिकायत सीएम से करने पर कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हमीरपुर के ओझी पारा निवासी अनिल श्रीवास्तव की शादी 12 मई 2007 को चित्रकूट के कर्वी निवासी अर्चना के साथ हुई थी। शादी के बाद अनिल, पत्नी अर्चना व माता पिता के साथ शहर के सिविल लाइंस आकर बस गया था। 19 जनवरी 2018 को अर्चना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसकी बहन शोभा वर्मा का आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित करते थे।
19 जनवरी 2018 को बहन ने फोन कर ससुरालीजनों द्वारा मारपीट करने की बात बताई थी। देर शाम पड़ोेसियों ने अर्चना की मौत की सूचना दी है। जबकि ससुरालीजन बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बहन शोभा ने 22 जनवरी को सदर कोतवाली में बहन के पति अनिल श्रीवास्तव, सास और ससुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सदर कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि दो माह पूर्व विसरा रिपोर्ट उन्हें मिली है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
-11 माह पूर्व संदिग्ध हालात में महिला की हुई थी मौत
- मृतका की बहन का आरोप पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तारी