{"_id":"5b0febb74f1c1bf56e8b58bb","slug":"21527770039-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह टहलने निकले बैंक कर्मी से झपट ले गए चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुबह टहलने निकले बैंक कर्मी से झपट ले गए चेन
Updated Thu, 31 May 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह टहलने निकले बैंककर्मी से झपट ले गए चेन
-शहर के आदर्श नगर में बाइक सवार युवकों ने की वारदात
-पीड़ित का आरोप, सूचना पर भी नहीं पहुंची डायल 100
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। सुबह टहलने निकले बैंककर्मी को निशाना बनाते हुए बाइक सवार लुटेरे सोने की चेन नोचकर भाग निकले। बैंककर्मी ने शोर मचाया तब तक लुटेरे ओझल हो चुके थे। पीड़ित के मुताबिक पुलिस सूचना के एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर के आदर्श नगर निवासी उदयशंकर कानपुर नौबस्ता स्थित यूको बैंक में कार्यरत हैं। गुरुवार सुबह वह घर से मार्निंग वॉक पर निकले थे। उदयशंकर के अनुसार आदर्श नगर नहर पर पहुंचते ही एक बाइक सामने रुकी। जब तक वह कुछ समझ पाते, एक युवक ने गले में पड़ी सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देकर युवक शहर की ओर भाग निकले। उदयशंकर ने शोर मचाया। तब तक बाइक सवार ओझल हो गए। उन्होंने अपने साथी विजय कुमार के फोन से 100 नंबर मिलाया। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वह साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे। सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।