फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   हाईवे पर चालक को तमंचा लगा लूटा 450 लीटर डीजल

हाईवे पर चालक को तमंचा लगा लूटा 450 लीटर डीजल

Thu, 21 Feb 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर चालक को तमंचा लगा लूटा 450 लीटर डीजल
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गहरा के निकट बदमाशों ने सड़क किनारे खड़े ट्रक के चालक को तमंचा लगा बंधक बना लिया। इस बीच टंकी से 450 लीटर डीजल लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना अचलगंज पुलिस को दी। हालांकि सीमा विवाद की वजह से उसकी सुनवाई नहीं हुई। दो घंटे बाद पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


राजस्थान के धौलपुर के गढ़ी सुक्खा गांव निवासी शंकर का बेटा महेश ट्रक चलाता है। महेश के अनुसार रविवार को वह ट्रक लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था। रात में खाना खाने के बाद उसने ट्रक गहरा के निकट सड़क किनारे खड़ा कर दिया। देर रात नकाबपोश दो युवक ट्रक के केबिन में दाखिल हुए और उस पर तमंचा लगा दिया। इस दौरान शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


एक युवक ने डीजल टंकी का ताला तोड़कर डीजल निकालना शुरू कर दिया। महेश के अनुसार वाहन के फ्यूल टैंक से 450 लीटर डीजल लूटने के बाद बदमाश किसी चार पहिया वाहन से भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने अचलगंज पुलिस को सूचना दी, लेकिन घटनाक्षेत्र सदर कोतवाली का होना बताया गया। इसके बाद पीड़ित सदर कोतवाली पहुंचा। यहां भी पहले उसे टरकाया गया। इस पर कोतवाली में मौजूद एसएसआई चंद्र मोहन सिंह को तहरीर दी तो उन्होंने जांच कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। एसएसआई ने बताया कि दरोगा को घटना की जांच में लगाया गया है। तफ्तीश रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-हाईवे पर सदर कोतवाली के गहरा के निकट बदमाशों ने की लूटपाट
-दो घंटे अचलगंज व कोतवाली सीमा विवाद में उलझा रहा मामला
-सदर कोतवाली में पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed