{"_id":"5ba3ee07867a557fe5101790","slug":"171537469959-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौंच के लिए निकले युवक की हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौंच के लिए निकले युवक की हत्या, खेत में मिला शव
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज (उन्नाव)। शौच के लिए बुधवार रात घर से निकले युवक की हत्या कर दी गई। काफी देर तक घर न लौटने पर पत्नी ने तलाश शुरू की तो घर पीछे खेत में पति का लहूलुहान शव मिला। हसनगंज सीओ और अजगैन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार सुबह एसपी हरीश कुमार और एएसपी एपी सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पत्नी ने पड़ोस में रहने वाले युवक व उसके तीन बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर, पैर व पेट चोटें मिली हैं। एसपी ने बताया कि युवक की हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच की जा रही है।
अजगैन कोतवाली के नवई गांव के मजरा आंट निवासी जय सिंह (45) पुत्र योगेंद्र सिंह चौहान मूल रूप से बाराबंकी जिले के गांव इकौली का निवासी था। करीब दस साल पहले वह नौकरी की तलाश में उन्नाव आया था। पत्नी रश्मी सिंह एक नर्सिंगहोम में नर्स का काम करती है। वह घर पर भी मरीजों का इलाज करती है। जबकि जय सिंह फैक्ट्री में काम करता था। पत्नी की कमाई ठीक होने लगी तो जय सिंह ने करीब एक साल से फैक्ट्री जाना छोड़ दिया था।
विज्ञापन
पत्नी रश्मी सिंह के मुताबिक बुधवार रात करीब दस बजे जय सिंह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक न लौटने पर तलाश की तो घर के पीछे खेत में लहूलुहान शव मिला। कोतवाल अनिल सिंह सीओ पुरवा एमपी शर्मा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। रश्मि ने पड़ोसी बाबू गौतम व उनके बेटे महेश, मिथलेश व सोनू पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। रश्मि का कहना है कि सात महीने पहले घर के बाहर बर्तन धोने के दौरान नाली को लेकर विवाद हुआ था। तब इन लोगों ने देख लेने की धमकी दी थी। एसपी के निर्देश पर पड़ोसी व उसके तीनों बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के दो बच्चों में सन्नो (10) व अंशू (12) हैं। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला ने सात महीने पहले नाली में पानी बहाने को लेकर विवाद में हत्या की बात बताई है। जबकि ग्रामीणों में ऐसे कोई चर्चा नहीं है।
ग्रामीणों में चर्चा है कि कुछ दिन तक जय सिंह ने कटिया डालकर बिजली जलाई थी। उसके बाद कनेक्शन लिया था। उसमें तार निकालने को लेकर विवाद हुआ था।
मृतक जय सिंह तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। मौत की सूचना उसके बाराबंकी जिले के गांव इकौली पहुंते ही कोहराम मच गया। मुर्दाघर पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे गांव लेकर चले गए।
-पत्नी ने पड़ोसी व उसके तीन बेटों पर दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, पैर में चार चोटें, लीवर भी फटा