फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बेटी को मेडिकल सेंटर छोड़ने जा रहे पिता-पुत्री के साथ मारपीट

बेटी को मेडिकल सेंटर छोड़ने जा रहे पिता-पुत्री के साथ मारपीट

Fri, 22 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बेटी को मेडिकल सेंटर छोड़ने जा रहे पिता-पुत्री के साथ मारपीट
मेडिकल सेंटर जा रहे पिता-पुत्री के साथ मारपीट
विज्ञापन


उन्नाव। बेटी को कब्बाखेड़ा स्थित मेडिकल सेंटर छोड़ने बाइक से जा रहे पिता-पुत्री पर पूरननगर मोड़ के निकट युवक ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया। आसपास मौजूद दुकानदारों ने विरोध किया तो युवक व उसके साथी भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।



पूरननगर निवासी जयशंकर शुक्ला पुत्र मन्नालाल शुक्ला की बेटी विंध्यवासिनी कब्बाखेड़ा स्थित एक मेडिकल सेंटर में काम करती है। सोमवार को वह बेटी को छोड़ने बाइक से मेडिकल सेंटर जा रहे थे। पूरननगर मोड़ के निकट पश्चिम टोला सिविल लाइन निवासी अनुपम मिश्रा पुत्र शशिभूषण ने इन्हें अपने साथियों के साथ रोक लिया। बेटी की शादी उसके साथ न करने की बात कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट देख दुकानदार दौड़े तो वह साथियों के साथ भाग निकला। जयशंकर का कहना है कि बड़ी बेटी गायत्री का विवाह अनुपम के साथ हुआ था। अनुपम ने 5 जून 2015 को उसे मार दिया था।
विज्ञापन



इसका मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया गया था। अब वह जेल से वापस आने के बाद छोटी बेटी से शादी का दबाव बना रहा है। जयशंकर का कहना है कि 18 सितंबर को हुई मारपीट के बाद जानमाल का खतरा बढ़ गया है। वह अनुपम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए चार दिन से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है। सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- पिता का आरोप, युवक बेटी के साथ शादी का बना रहा दबाव, तहरीर देने के बाद भी कोतवाली पुलिस नहीं दर्ज कर रही मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed