फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   गैस एजेंसी मालिक की सड़क हादसे में मौत से मचा कोहराम

गैस एजेंसी मालिक की सड़क हादसे में मौत से मचा कोहराम

Tue, 26 Mar 2019 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी मालिक की सड़क हादसे में मौत से मचा कोहराम
ऊंचगांव। बारासगवर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर द्वितीय ऊंचगांव निवासी युवक की सोमवार दोपहर कानपुर के रामादेवी में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों को हादसे की जैसे ही खबर मिली तो कोहराम मच गया। युवक बाइक से कानपुर महाराजपुर स्थित नए घर से लौट रहा था।
विज्ञापन

बारासगवर के ऊंचगांव निवासी सूरज यादव (28) पुत्र शिवपाल यादव की ऊंचगांव चौराहा पर गैस एजेंसी है। सोमवार को वह बाइक से कानपुर महाराजपुर स्थित अपने नए घर गया हुआ था। दोपहर बाद वह बाइक से लौट रहा था। कानपुर के रामादेवी में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। सूरज अपने माता पिता की इकलौती संतान था। हादसे की खबर सुन पत्नी पिंकी, मां धन्नो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूरज की दो बेटियां हैं। इनमें एक बेटी नीशू दो साल व एक बेटी 15 दिन की है। उधर हादसे की खबर मिलते ही परिजन कानपुर के लिए रवाना हो गए थे। कानपुर में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed