फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   कार सवार लोगों ने रोडवेज चालक को पीटा

कार सवार लोगों ने रोडवेज चालक को पीटा

Sun, 03 Jun 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कार सवार लोगों ने रोडवेज चालक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नवाबगंज (उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ के पास कार व रोडवेज बस के ओवरटेक करने के दौरान कार रगड़ जाने से तमतमाए चालक ने रोडवेज बस चालक को बुरी तरह से पीट दिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद कार सवार मौके से कानपुर की तरफ भागे। वहीं रोडवेज बस चालक ने अजगैन कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद कार सवार को टोल प्लाजा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से डाक्टरों ने उसे रेफ र कर दिया। वही घटना में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया है।

लखनऊ चारबाग डिपो से कानपुर के लिए निकली रोडवेज बस के सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हाईवे पर पहुंचते ही एक गुजरात नंबर की कार ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जगह न मिलने पर बस चालक पास नहीं दे पाया। जिससे कार रोडवेज बस में रगड़ गई। इस पर कार चालक ने बस को रुकवाकर चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान स्थानीय लोग चालक की दशा देखकर आक्रोशित होने लगे तो मौका देखकर कार सवार लोग कानपुर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


बस चालक ने अजगैन कोतवाली को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार को नवाबगंज टोल प्लाजा में पकड़ लिया और कोतवाली ले गई। वहीं पिटाई से घायल हुए चालक शिवशंकर (47) पुत्र लाल सिंह निवासी करौली बिधूना कानपुर को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। इस दौरान सवारियों ने भी हंगामा करना शुरू कर दिया। उधर, बस चालक व क्लीनर की आपसी सहमति के बाद कार सवार को छोड़ दिया गया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि बस चालक की सूचना पर कार सवार को टोल प्लाजा से पकड़ लिया गया था। कोई शिकायत न मिलने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed