फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पुष्पक एक्सप्रेस से महिला का बैग चोरी

पुष्पक एक्सप्रेस से महिला का बैग चोरी

Sun, 15 Oct 2017 10:42 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुष्पक एक्सप्रेस से महिला का बैग चोरी
पुष्पक एक्सप्रेस से महिला का बैग चोरी
विज्ञापन



उन्नाव। पुष्पक ट्रेन से कानपुर सेंट्रल से उन्नाव आ रही महिला का बैग किसी ने पार कर दिया। स्टेशन पर उतरते ही महिला बैग गायब होने की जानकारी पर शोरशराबा करने लगी। पीड़िता ने स्टेशन परिसर में मौजूद सिपाहियों और जीआरपी थाने से बैग चोरी होने की सूचना दी। वहीं जीआरपी ने ट्रेन में बैग छूटने के बारे में बताया।



शहर के मोहल्ला बाबूगंज रेलवे कालोनी निवासी विनीता पाल रविवार को पति ब्रजेंद्र पाल के साथ कानपुर सेंट्रल से पुष्पक एक्सप्रेस से उन्नाव आ रही थीं। उन्नाव स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही विनीता उतर पड़ीं। कुछ मिनट बाद सिग्नल होते ही ट्रेन लखनऊ की ओर रवाना हो गई। इस बीच यह एक छोटा बैग गायब देखकर शोर मचाने लगीं। इससे भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन



भीड़ देख जीआरपी व आरपीएफ के सिपाही भी आ गए। इस दौरान महिला ने ट्रेन से बैग चोरी होने का आरोप लगाया। जीआरपी सिपाहियों ने भीड़ को हटाकर महिला को थाने भेजा। यहां महिला ने बैग चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही बैग में कीमती सामान व कागज होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीआरपी इंस्पेक्टर सीपी सिंह ने बताया कि जल्दबाजी में महिला का बैग ट्रेन में छूट गया है। रिपोर्ट दर्ज कर बैग की तलाश कराई जा रही है।

- कानपुर से उन्नाव आ रही थी महिला, बैग में था कीमती सामान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed