फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   गौमांस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार

गौमांस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार

Wed, 12 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
गौमांस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार
उन्नाव में गोमांस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार
विज्ञापन

-ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया
-पशु चिकित्सक की जांच में गोमांस की हुई पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर में चोरों की आहट पर घरों से बाहर निकले ग्रामीणों ने एक युवक को बोरी के साथ पकड़ लिया। जबकि उसके चार साथी भाग निकले। बोरी में मांस मिलने पर भीड़ ने उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पशु चिकित्सक ने गौमांस की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने पांच लोगों पर गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर निवासी नत्थू पाल ने सोमवार रात घर में चोर होने की आहट पर शोर मचा दिया था। जिससे ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और चोरों की तलाश शुरू की। तभी उन्हें पांच युवक खेतों में दिखाई दिए। ग्रामीणों ने जब दौड़ाया तो चार युवक भाग निकले जबकि एक को पकड़ लिया। युवक के पास एक बोरी मिली। जिसमें मांस भरा हुआ था। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह और नगर पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने युवक से पूछताछ की। उन्होंने बांगरमऊ के राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रशांत वर्मा से मांस की जांच कराई। चिकित्सक ने गोमांस की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कस्बे के मोहल्ला कसैटा निवासी आरोपी जीशान को जेल भेज दिया गया। जबकि उसके साथी इमरान, हारून व बहलोलपुर गांव निवासी शहबाज व एक अज्ञात पर गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मांस का सैंपल लेकर उसे लैब भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed