फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Robbery in four houses of the city

शहर के चार घरों में डकैती

Tue, 22 May 2018 11:52 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 22 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Robbery in four houses of the city
लूट की जानकारी देती अमित की पत्नी प्रीती। - फोटो : amarujala

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। शहर कोतवाली के मोहल्ला शिवनगर नई बस्ती में सोमवार रात नकाबपोश कच्छा बनियान गिरोह ने चार घरों में धावा बोला। डंडों और कुल्हाड़ी से लैस बदमाशों ने परिवारों को कब्जे में लेकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान जिसने भी विरोध किया, उसे लहूलुहान कर दिया। बदमाश चार घरों से 80 हजार की नगदी व जेवर सहित छह लाख का माल लूट ले गए। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह क्राइम ब्रांच ने घटना स्थल पहुंचकर तफ्तीश की। दोपहर को एसपी हरीश कुमार और एएसपी अनूप कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से बात की।
शहर के मोहल्ला शिवनगर नई बस्ती निवासी सुरेंद्र मूल रूप से माखी थानाक्षेत्र के गुलाबखेड़ा का निवासी है। वह दही चौकी स्थित फैक्ट्री में काम करता है। तीन साल से शिवनगर में मकान बनाकर रह रहा है। सोमवार रात 11:30 बजे सुरेंद्र फैक्ट्री से घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह सो गया। रात करीब एक बजे छह नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। दो घर के बाहर मौजूद रहे। डंडों और कुल्हाड़ी से लैस सभी बदमाश कच्च्छा और बनियान पहने थे। सभी ने चेहरे पर कपड़ा लपेट रखा था। घर में दाखिल होते ही बदमाशों ने चारपाई पर सो रहे सुरेंद्र को दबोच लिया। यह बक्से-अलमारी की चाबी मांगने लगे। विरोध करने पर डंडों से पीटने लगे। पति को पिटते देख पत्नी मिलन ने मोबाइल से 100 नंबर डायल करने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने उसे भी पीटा। पास में मौजूद उसके सात साल के बेटे संयोग को कब्जे में ले लिया। कुल्हाड़ी से गर्दन धड़ से अलग करने की धमकी दी। घायल दंपति वहीं गिर गए। इन्होंने चाबी बदमाशों के हवाले कर दी। बदमाश 50 हजार की नगदी और करीब 70 हजार कीमत के जेवर लूटने के बाद शोर न मचाने की धमकी देकर भाग निकले। इसके बाद बदमाश सुरेंद्र के पड़ोस में रहने वाले उसके साले राजकिशोर के घर में कूद गए। राजकिशोर पेशे से ट्रक चालक है। घर में दाखिल होते ही बदमाशों ने राजकिशोर और उसकी पत्नी सुमित्रा, दो बेटियों में अनुष्का  (9) व दीपिका (4) को कब्जे में ले लिया। मदद के लिए शोर मचाने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। बदमाश राजकिशोर के घर से बीस हजार रुपये और पचास हजार के जेवर लूट ले गए। बदमाशों ने रात करीब दो बजे इसी मोहल्ले में रहने वाले अमित के घर में धावा बोला। घटना के समय अमित परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहा था। घर में दाखिल हुए बदमाश सीढ़ियों से छत पर पहुंचे। यह अशोक को दबोच कर पीटने लगे। पत्नी प्रीती चीखते हुए पति को बचाने का प्रयास करने लगीं तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। यहां से बदमाश तीस हजार रुपये की नगदी और करीब पचास हजार के जेवर लूटकर भाग निकले। अमित मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। करीब तीन बजे बदमाश इसी मोहल्ले में रहने वाले मुन्नीलाल के घर में दाखिल हुए। मुन्नीलाल मूल रूप से बिहार थानाक्षेत्र के भगवंतनगर का रहने वाला है। वह करीब सात साल से कुवैत में काम कर रहा है। वह 27 अप्रैल को विदेश से लौटकर आया है। बदमाशों ने मुन्नीलाल व उसके बेटे रोहित, बहू ललिता व मां सुंदरी को कब्जे में ले लिया। विरोध करने का प्रयास किया तो चादर, अंगौछा और साड़ी से सभी के हाथ बांधने के बाद मुंह बंद रखने की धमकी दी। इसके बाद अलमारी और बक्से की चाबी छीनकर दस हजार रुपये की नगदी समेत करीब चार लाख के जेवर, छह हजार के दिनार लूट ले गए। बदमाशों की दहशत से सहमे पीड़ित काफी देर बाद घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। सुबह करीब चार बजे पीड़ित घर से निकले। तब मोहल्ले के लोगों को वारदात  का पता चला। सूचना के करीब एक घंटे बाद दही पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह गौर और शहर कोतवाल अरुण द्विवेदी ने जांच की। करीब आठ बजे क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। टीम ने पीड़ितों से घटना की बिंदुवार जानकारी करने के साथ ही जांच की। आईजी सुजीत कुमार पांडेय के आने की सूचना पर दोपहर करीब एक बजे एसपी हरीश कुमार व एएसपी अनूप कुमार घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर बदमाशों की पिटाई से घायल हुए लोगों का हालचाल लिया। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कई महत्वपूर्ण क्लू मिले हैं। बदमाशों तक पहुंचने और घटना के  खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 इनसेट
खुलासे के लिए पांच टीमें
उन्नाव। एसपी हरीश कुमार ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की हैं। अभी तक पुलिस ने चार संदिग्धों को उठाया है। इनसे पूछताछ के साथ ही पीड़ितों से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बदमाशों की लोकेशन मंगलवार सुबह उन्नाव-रायबरेली रेलवे रूट पर अचलगंज थानाक्षेत्र के कोरारी रेलवे स्टेशन के आसपास मिलने के बाद पुलिस उन्नाव से रायबरेली के बीच पड़ने वाले स्टेशनों व आसपास के सीसीटीवी फुटेज, एक साथ पांच या इससे अधिक रेलवे टिकट खरीदने वालों की जानकारी कर रही है। एसपी हरीश कुमार ने टीमों को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इनसेट
घुमंतू परिवारों की चेकिंग के आदेश
शहर में डकै ती के बाद एसपी ने जिले में घुमंतू परिवारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। डकैती में पुलिस इन्हीं परिवारों के सदस्यों का शामिल होना मान रही है। एसपी ने बताया कि इन परिवारों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
 इनसेट
डकैती की घटना से दहशत
मोहल्ला शिवनगर नई बस्ती में डकैती की घटना के बाद से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। कई मोहल्ले के लोगों ने छत से मारपीट होते देखी, यह पुलिस के सामने मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। दबी जुबान से लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही भागे हैं। उनके हाथों में डंडे होेने से कोई भी उन्हें रोकने या टोकने की हिम्मत नहीं कर पाया।
 इनसेट
पत्नी की मौत के बाद अब डकैती का आघात
मुन्नीलाल पुत्र ब्रह्मा कुवैत में सात साल से रह रहे हैं। पत्नी की मौत की खबर सुनकर वह 27 अप्रैल को घर आए थे। पत्नी की मौत का सदमा वह बर्दाश्त भी नहीं कर पाए थे कि डकैती ने आघात पहुंचा दिया। पत्नी की मौत व डकैती के बाद परिवार टूट गया।
पांच साल के बच्चे की आंखों के सामने हुई वारदात
सुरेंद्र के घर डकैती का चश्मदीद गवाह इनका पांच साल का बेटा संजोग है। संजोग ने बताया कि छह लोग मुंह बांधकर घर के अंदर घुसे थे। इन्होंने पहले पिता को पीटा। मां के विरोध करने पर उनके सिर पर वार कर दिया। संजोग ने बताया कि बदमाश मारपीट कर चाबी मांग रहे थे। वह चारपाई से उठ रहा था तो डंडा दिखाकर वापस लिटा दिया।

 इनसेट
आठ महीने पहले भी बोला था धावा
24 सितंबर 2017 को कच्छा बनियान गिरोह ने मोहल्ला लोधनहार निवासी राजमिस्त्री रवी राठौर (45) के घर में डकैती डाली थी। बदमाशों ने रवी पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया था। रवी की विवाहित बेटी मोनी (28) पत्नी सूरज निवासी प्रेमपुरवा बांगरमऊ, रवी के छोटे भाई आरती (32) पत्नी नरेश राठौर को भी पीटा था। यह लाखों का माल लूट ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की गई थीं। कोतवाल अरविंद सिंह और एसओजी ने खुलासा किया था। डकैती में असोहा थानाक्षेत्र में रह रहे घुमंतू परिवारों के लोग शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed