फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Wife murdered with knife

अवैध संबंध पर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या

Thu, 31 May 2018 11:07 PM IST
unnao
unnao Updated Thu, 31 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered with knife
घटना स्थल पर जांच करते एसपी हरीश कुमार। - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हसनगंज/उन्नाव। दो साल बाद विदेश से लौटे युवक ने पांच माह के बच्चे को देखने के साथ ही गांव के ही एक युवक से पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलते ही आपा खो दिया। उसने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका के चार बच्चे हैं। हत्या के बाद पति फरार हो गया। पुलिस महिला के कथित प्रेमी से पूछताछ कर रही है। मृतका की मां ने दामाद (मृतका के पति) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
हसनगंज थानाक्षेत्र के रसूलपुर बकिया निवासी राजेश दुबई में नौकरी करता है। वह पिछले दो वर्ष से दुबई में था। पांच महीने पहले उसे पत्नी रेखा (35) को बच्चा होने की सूचना मिली। उसके विदेश में होने के बाद भी बेटे के जन्म होने को लेकर उसका पत्नी से फोन पर अक्सर विवाद होता था। वह बुधवार को विदेश से लौटा। सबसे पहले हसनगंज थानाक्षेत्र के सैरपुर गांव ससुराल में चला गया। देर रात ससुराल से अपने घर रसूलपुर बकिया पहुंचा। बच्चे के जन्म को लेकर पत्नी रेखा से विवाद हुआ। वह पत्नी को पीटते हुए घर के बाहर खींच लाया। उसने सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव को घर से सौ मीटर दूर सड़क पर फेंककर भाग निकला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना पुलिस और एसपी हरीश कुमार गांव पहुंचे। ग्रामीणों व राजेश की आठ वर्षीय बेटी अंशिता से घटना के संबंध में जानकारी ली। अंशिता ने बुधवार रात हुए विवाद औैर घटना क्रम की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस गांव में रहने वाले रेखा (मृतका) के कथित प्रेमी आजाद व उसके पिता नोखे को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। मृतका की मां रामकुमारी पत्नी बेचेलाल की तहरीर पर पुलिस ने राजेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां और एक पांच माह का बेटा है। सभी बच्चों को नानी राजकुमारी अपने साथ ले गई हैं।
विज्ञापन

---------

पत्नी की हत्या के इरादे से घर आया था राजेश
-ससुराल में भी परिजनों से हुआ था विवाद
हसनगंज। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूर करने के लिए राजेश दो वर्ष पूर्व दुबई नौकरी के लिए गया था। जिस वक्त राजेश दुबई गया, उसके तीन बेटियां थीं। पांच माह पहले बेटे के जन्म की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार बेटे के जन्म के बाद राजेश का पत्नी से आए दिन फोन पर विवाद होता था। एक सप्ताह पूर्व राजेश ने घर लौटने की बात पत्नी को बताई थी। बुधवार शाम को वह लौटने पर ससुराल सैरपुर चला गया। ससुराल में उसने सास रामकुमारी से बेटे के जन्म के संबंध में बातचीत की। निष्कर्ष न निकलने पर वह रात में घर चला आया। पत्नी की गोद में पांच माह के बेटे को देखते ही वह आपा खो बैठा। उसने पत्नी की हत्या कर दी। अंशिता ने पुलिस को बताया कि पापा मां को घर से बाहर खींच ले गए थे। उन्होंने मां को मार डाला। बताया जा रहा है कि राजेश विदेश से ही पत्नी की हत्या करने की बात तय कर घर लौटा था। वह विदेश से कोई भी सामान नहीं लाया था। पुलिस ने राजेश की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
छह साल पूर्व आजाद के संपर्क में आई थी रेखा
हत्या की सूचना पर रसूलपुर बकिया गांव पहुंचे एसपी ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि छह वर्ष पूर्व रेखा व आजाद के बीच संबंध बन गए थे। तीन साल पहले वह आजाद के साथ कहीं चली गई थी। बाद में वह घर लौट आई।  इस बीच राजेश विदेश चला गया। इससे एक बार फिर रेखा व आजाद के बीच नजदीकी संबंध बन गए। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि पांच माह पूर्व बच्चे के जन्म को लेकर राजेश ने पत्नी की हत्या की है।
इनसेट
 बच्चे को भी जान से मारना चाहता था राजेश !
मृतका की बेटी अंशिता के मुताबिक पिता पांच माह के भाई को भी मारना चाहते थे। पिता गुस्से में मां से छीना-झपटी करने लगे तो आक्रोश देख मां रेखा ने भाई को दूसरे कमरे में लिटाकर बाहर से कमरा बंद कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई। बाद में पापा ने मां को मार डाला।

इनसेट
पिता का इंतजार कर रहीं बेटियों से छिनी ममता
राजेश की शादी तेरह साल पहले हुई थी। राजेश अपने परिवार का अकेला था। उसके पिता रामस्वरूप और मां की मौत हो चुकी है। विदेश जाने से पहले राजेश मुंबई में काम करता था। उसके तीन बेटियाें में अंजली (12), अंशिका (8), आस्था (6) और पांच माह का बेटा है। दो साल पहले विदेश गए पिता के लौटने का इंतजार कर रहीं बेटियों का जब पिता से मिलने का वक्त आया तो इन हालातों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed