{"_id":"6394ae693224f5272f278f5f","slug":"crime-unnao-news-knp732765785","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Suicide: तनाव में व्यापारी ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Suicide: तनाव में व्यापारी ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव
Sat, 10 Dec 2022 09:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
कीरत बहादुर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में केवटा तालाब मोहल्ले में व्यापारी ने तनाव में जान दे दी। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह तनाव में रहते थे। इसका इलाज भी चल रहा था। केवटा तालाब बस्ती निवासी कीरत बहादुर (45) घर में ही चटाई और वाइपर का थोक व्यापार करता था।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम उसका शव घर के कमरे में गमछे के फंदे से लटका मिला। छोटे भाई नीरज बहादुर ने शव देखा तो सिविल लाइन चौकी पुलिस को जानकारी दी। भाई ने पुलिस को बताया कि कीरत को न्यूरो की दिक्कत थी। वह तनाव में रहते थे।
विज्ञापन
उसकी पत्नी विशाखा वर्मा पुलिस विभाग में आरक्षी है। इस समय वह लखनऊ में तैनात हैं। तीन बच्चों में दो बेटी और एक बेटा है। पढ़ाई के लिए तीनों मां के साथ लखनऊ में ही रहते हैं। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन