फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

Unnao News: प्रसव के बाद जान गई, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Thu, 01 Dec 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
एकता सिंह का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। एबीनगर मोहल्ला निवासी प्रसूता की निजी क्लीनिक में प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पति, सास, ससुर सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नवजात बच्ची स्वस्थ है।
विज्ञापन

एबीनगर मोहल्ला निवासी राहुल सिंह की पत्नी एकता सिंह उर्फ पूजा (29) को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के सिविल लाइन स्थित स्त्रीरोग विशेषज्ञ प्रतिमा सिंह के क्लीनिक में भर्ती कराया गया। एकता ने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया। पेट दर्द की दिक्कत बढ़ने पर स्टॉफ ने दो इंजेक्शन लगाए। हालत में सुधार न होने पर उसे उन्नाव मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। तीन घंटे इलाज चलने के बाद यहां से भी उसे रेफर कर दिया गया। परिजन कानपुर रीजेंसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन डॉक्टरों के पैनल में शामिल जिला महिला अस्पताल की डॉ. अर्चना, डॉ. गौरव पालीवाल और डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें यूट्रेस में ब्लीडिंग अधिक होने से मौत की पुष्टि हुई है। मामला संदिग्ध देखते हुए विसरा सुरक्षित किया गया है। बेटी की मौत की सूचना पर अमेठी के गौरीगंज के गांव सैड़ा निवासी मां मीना कुमारी परिजनों के साथ बेटी की ससुराल आई। बताया कि बेटी का विवाह 14 मई 2021 को किया था। ससुरालीजन दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर ने कई बार बेटी से अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। इसकी ऑडियो क्लिप भी है। सास निर्मला सिंह ने दो बार बेटी को जान से मारने की धमकी दी। गर्भवती होने पर बेटी को सही से खाना भी नहीं दिया। यही नहीं जब प्रसव की तिथि नजदीक आई तो पति ने पैसों की मांग की। भतीजे गोलू के हाथ 10 हजार रुपये भिजवाए थे।

मां की तहरीर पर पति राहुल, ससुर नरेंद्र सिंह, सास निर्मला, ननद जूली, देवर मोहित के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, चोट पहुंचाने, यौन उत्पीड़न और गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed