{"_id":"634da7f29787564cc659857a","slug":"crime-unnao-news-knp723823256","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Crime: महिला की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Crime: महिला की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
Tue, 18 Oct 2022 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
नीलम की फाइल फोटो
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के चकलवंशी में जगाखेड़ा गांव में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। गले में नाखूनों के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। सीओ ने जांच कर परिजनों के बयान लिए।
जगदीशपुर के मजरा जगाखेड़ा निवासी दिनेश रावत की पत्नी नीलम (35) का शव सोमवार सुबह घर में मिला। पति ने मायके वालों को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। मृतका के पिता सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के औझरपुर निवासी बाबूलाल व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और दामाद पर नीलम की हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने पति को हिरासत में लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। ससुराल वालों के अनुसार घटना के समय सास विद्या घर के बाहर बरामदे में लेटी थी। मृतका के बच्चे दीपक (13), दीपिका (11), सुभाषिनी (8) और आकर्षित (6) बाबा सूर्यपाल के साथ दूसरे मकान में सो रहे थे। पति दिनेश दुबई में मजदूरी करता था। पांच महीने पहले बीमारी के कारण लौटा था। तब से यहीं रह रहा है। सीओ माया राय घटनास्थल पहुंचीं। थाना प्रभारी रामआसरे चौधरी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति को हिरासत में लिया गया है।