{"_id":"62ffd42b8bf40e7213393411","slug":"crime-unnao-news-knp713576033","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछुओं और पक्षियों की तस्करी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछुओं और पक्षियों की तस्करी का खुलासा
विज्ञापन
डीआरई व जीआरपी टीम की गिरफ्त में तस्कर करीम।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। खुफिया विभाग की टीम ने जीआरपी की मदद से कछुओं और पक्षियों की तस्करी करने वाले को उन्नाव रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। तस्कर पंजाब का रहने वाला है। उसके पास से 174 कछुए और 120 चिड़िया मिली हैं।
लखनऊ की डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम को उन्नाव और कानपुर से कछुओं और चिड़ियों की तस्करी की सूचना मिली थी। कानपुर से पीछा कर रही टीम ने कानपुर से जम्मू जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक युवक को अलग-अलग बोगियों में कछुओं और कीमती चिड़ियों का साथ पकड़ लिया। डीआरई इंस्पेक्टर नवनीत पांडेय ने उन्नाव जीआरपी एसओ राजबहादुर से मदद मांगी।
उन्नाव जंक्शन पर जीआरपी जवान पहुंच गए। आरोपी ने अपना नाम लुधियाना के इस्लामगंज निवासी करीम उर्फ कमर बताया। डीआरई के अनुसार बरामद कछुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये है। डीआरआई टीम ने युवक की निशानदेही पर शहर के मोहल्ला रामनगर से भी कुछ लोगों को उठाया है। जीआरपी एसओ ने बताया कि डीआरआई की सभी को लेकर लखनऊ चली गई है।