फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

युवक ने खुद को गोली मार किया था घायल

Fri, 19 Aug 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
crime
बांगरमऊ। बेहटा मुजावार स्थित कोटे की दुकान से घर जाते समय युवक को गोली मारे जाने की घटना झूठी निकली। जांच में पता चला कि कोटे के विवाद में युवक ने खुद को गोली मारकर घायल किया था।
विज्ञापन

उसने पांच लोगों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
आसीवन थाने के गांव कुरसठ निवासी आसिफ बेग छह अगस्त को बेहटामुजावर स्थित राशन की दुकान आया था। घर लौटते समय जैसे ही गांव से बाहर आया था तभी गोली लगने से वह घायल हो गया था।
विज्ञापन

घायल की पत्नी अफरोज ने आसीवन निवासी कल्लू, बबलू, रिजवान, शिवप्रसाद व नीलेश पर गोली मारने का आरोप लगा हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विवेचना के दौरान पाया गया कि आसिफ ने मकान मालिक इसरार के परिजनों से एक मामले में विवाद का बदला व शिव प्रसाद का कोटा निरस्त कराने के लिए इसरार के लड़के नूर मियां व उनके सहयोगी अहमद, इरफान महेंद्र से रुपये लेकर खुद को गोली मार ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी महेंद्र, नूर मियां, अहमद, इरफान व आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। नूर मियां व महेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना का बदला लेने व कोटा निरस्त कराने के उद्देश्य से युवक ने खुद को गोली मारी थी। तीन आरोपीफरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed