फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

उन्नावः चौकीदार के शव का दोबारा पोस्टमार्टम

Thu, 14 Jul 2022 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
crime
चौकीदार का शव खुदवाती पुलिस व मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। गांव सरौसा गांव निवासी चौकीदार की मौत के 78 दिन बाद शव को दोबारा कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के बेटे ने प्रधान पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। पहले कराए पोस्टमार्टम में हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच जुलाई को प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। दोबारा पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

सरौसा के मजरे शीतलखेड़ा निवासी प्यारेलाल रावत (65) चौकीदार था। 27 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी। 15 दिन पहले मृतक के छोटे बेटे राहुल ने प्रधान सूरज कनौजिया पर पिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज करने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया था। कार्रवाई न होने पर राहुल ने न्यायालय में अर्जी दी थी। गुरुवार को एसडीएम अंकित शुक्ला की मौजूदगी में शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। शव काफी पुराना होने से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। कोतवाल जेबी पांडेय ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट हो पाएगा। उधर, प्रधान सूरज कनौजिया ने जहर देकर मारने के आरोपों को गलत ठहराया है। बताया कि राहुल ग्राम समाज की सात बिसुआ जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहता था। विरोध करने की खुन्नस में परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed