फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

उन्नावः खनन में लगे चालकों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Thu, 14 Jul 2022 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
crime
खनन स्थल पर मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज। आटा बंथर में हो रहे मिट्टी खनन से गुस्साए ग्रामीणों ने जेसीबी व डंपर चालकों को बंधक बना लिया। आरोप लगाया कि खनन में लगे लोग महिलाओं व ग्रामीणों से अभद्रता करते हैं। खनन के नाम पर कई फिट गहरी खोदाई कर दी है। बदरका चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों को समझाकर चालकों को छुड़ाया। ग्रामीण डीएम से शिकायत करने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन

आटा बंथर में महीनों से समतलीकरण के परमिट की आड़ में मिट्टी खनन हो रहा है। लगातार अधिकारियों से शिकायत करके थके ग्रामीणों के सब्र का बांध गुरुवार को टूट गया। प्रधान के पति रहीस अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों पुरुष व महिलाएं खनन स्थल पर पहुंच गए। खोदाई कर रही जेसीबी व डंपर रोककर नारेबाजी की। चालकों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि खनन कर रहे लोग खेतों में जाने वाली महिलाओं व ग्रामीणों से अभद्रता करते हैं। ग्राम सभा की भूमि भी खोद डाली है।
विज्ञापन

बदरका निवासी कुंवारे ने आरोप लगाया कि उसकी भूमि पर बिना सहमति के 20 फिट गहरी मिट्टी खोद डाली है। कोई बात करने की कोशिश करता है तो खनन करने वाले धमकाते हैं। हंगामे की सूचना पर बदरका चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण सरोज ने मौके पर पहुंच कर लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed