फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

किसान के घर में घुसा जंगली जानवर

Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
जानवर के पंजे के निशान तलाशते वन दरोगा पप्पू सिंह यादव व अन्य। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। ग्राम शादीपुर के मजरा सबलीखेड़ा निवासी किसान का दावा है कि गुरुवार रात एक जंगली जानवर अपने दो बच्चों समेत उसके घर में घुस आया। उसने सो रहे बच्चों पर हमले का प्रयास किया। शोर मचाने पर जानवर भाग गया। किसान ने बाघ जैसा जानवर होने का अंदेशा जताया है। वन विभाग की टीम को पंजों के निशान मिले। टीम ने किसी छोटे जंगली जानवर के पंजाें के निशान होने की बात कही है।
विज्ञापन

जुनैद के अनुसार गुरुवार रात 8 बजे वह वह पत्नी व बच्चों के साथ घर पर था। तभी एक बाघ जैसा जंगली जानवर अपने दो बच्चों के साथ घर में घुस आया। जानवर ने उसके बच्चों पर हमला करने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग गया। उसका शोर सुन ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगली जानवर की खोजबीन की। जानवर का पता न चलने पर सतर्क रहने की सलाह दी और लौट गई। शुक्रवार सुबह वन दरोगा पप्पू सिंह यादव अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। घर से कुछ दूरी पर मिले पंजों को देखकर टीम ने बाघ या तेंदुए के निशान होने से इनकार कर छोटे जानवर के निशान होने की बात कही है। टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

औरास के गड़रियन टोला निवासी सुखबीर और इसके छोटे भाई सुधीर के घर बागों के पास बने हैं। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे सुधीर की छत पर कोई जंगली जानवर कूदा। सुधीर की पत्नी के चीखने पर जानवर सुखवीर की छत से होता हुआ जंगल की तरफ भाग गया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण उसके घर पहुंचे और जंगली जानवर होने की जानकारी पर सैकड़ों लोग मशाल, लाठी डंडे लेकर जंगलों की तरफ गए। मुन्ना, बाबू, हरीशंकर, राजेश, पुत्ती आदि ने बताया कोई जंगली जानवर भागता हुआ जंगल की तरफ गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार शाक्य मौके पर पहुंचे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed