{"_id":"61d886c09017161d574dc0f5","slug":"crime-unnao-news-knp674133281","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर में घुसा जंगली जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर में घुसा जंगली जानवर
विज्ञापन
जानवर के पंजे के निशान तलाशते वन दरोगा पप्पू सिंह यादव व अन्य। संवाद
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। ग्राम शादीपुर के मजरा सबलीखेड़ा निवासी किसान का दावा है कि गुरुवार रात एक जंगली जानवर अपने दो बच्चों समेत उसके घर में घुस आया। उसने सो रहे बच्चों पर हमले का प्रयास किया। शोर मचाने पर जानवर भाग गया। किसान ने बाघ जैसा जानवर होने का अंदेशा जताया है। वन विभाग की टीम को पंजों के निशान मिले। टीम ने किसी छोटे जंगली जानवर के पंजाें के निशान होने की बात कही है।
जुनैद के अनुसार गुरुवार रात 8 बजे वह वह पत्नी व बच्चों के साथ घर पर था। तभी एक बाघ जैसा जंगली जानवर अपने दो बच्चों के साथ घर में घुस आया। जानवर ने उसके बच्चों पर हमला करने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग गया। उसका शोर सुन ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगली जानवर की खोजबीन की। जानवर का पता न चलने पर सतर्क रहने की सलाह दी और लौट गई। शुक्रवार सुबह वन दरोगा पप्पू सिंह यादव अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। घर से कुछ दूरी पर मिले पंजों को देखकर टीम ने बाघ या तेंदुए के निशान होने से इनकार कर छोटे जानवर के निशान होने की बात कही है। टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
औरास के गड़रियन टोला निवासी सुखबीर और इसके छोटे भाई सुधीर के घर बागों के पास बने हैं। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे सुधीर की छत पर कोई जंगली जानवर कूदा। सुधीर की पत्नी के चीखने पर जानवर सुखवीर की छत से होता हुआ जंगल की तरफ भाग गया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण उसके घर पहुंचे और जंगली जानवर होने की जानकारी पर सैकड़ों लोग मशाल, लाठी डंडे लेकर जंगलों की तरफ गए। मुन्ना, बाबू, हरीशंकर, राजेश, पुत्ती आदि ने बताया कोई जंगली जानवर भागता हुआ जंगल की तरफ गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार शाक्य मौके पर पहुंचे। (संवाद)