फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

हादसों में दो की मौत, जाम लगाकर हंगामा

Sat, 01 Jan 2022 08:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
crime
रंजीत का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। आसीवन व बारासगवर थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। आसीवन में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत से गुस्साए परिजनों ने ट्रैक्टर में बैठे वृद्ध को पीट दिया। इसके बाद सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया। पौन घंटे जाम लगने से आवागमन बाधित रहा। पिटाई से घायल वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चकलवंशी। कस्बा रसूलाबाद के शास्त्री नगर निवासी रंजीत (23) पुत्र अशर्फीलाल मुंबई में एक होटल में खाना बनाने का काम करता था। 15 दिन पूर्व वह घर आया था। शनिवार शाम वह कस्बा निवासी दोस्त शिवम मिश्रा के साथ बाइक से मुंशीगंज जा रहा था। मुंशीगंज मार्ग पर पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से रंजीत की मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठे घायल शिवम को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। ट्रैक्टर पर बैठे मल्हौरी सरदार नगर निवासी 46 वर्षीय भगवानदास को गुस्साई भीड़ ने पीटकर लहूलुहान कर दिया और जाम लगा दिया। थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया। इस पर परिजन व ग्रामीण एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। एसडीएम हसनगंज रामदत्त राम ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से छोटे भाई संदीप, मंजीत, मां गुड़िया व पत्नी सीमा का रोकर बुरा हाल है। आठ माह पहले ही सीमा की शादी रंजीत से हुई थी।
विज्ञापन

बीघापुर। लालकुआं-ऊंचगांव मार्ग पर बारासगवर के परौरी गांव के पास शनिवार दोपहर डीसीएम ने कानपुर के नौबस्ता निवासी 45 वर्षीय किशोर कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगाें ने घायल किशोर कुमार को पीएचसी बीघापुर पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने डीसीएम कब्जे में ली है। अपने 11 वर्षीय बेटे व अन्य परिजनों के साथ पीएचसी पहुंची पत्नी बीना देवी शव देख बेहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed