फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बच्चा लापता, अपहरण की रिपोर्ट

Sat, 25 Dec 2021 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
crime
तालाब में लापता बच्चे की तलाश करते गोताखोर। संवाद - फोटो : UNNAO
फोटो-25
विज्ञापन

बच्चा लापता, अपहरण की रिपोर्ट
क्रासर-
रिश्तेदार और उसके बेटे को किया नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर चौरासी। घर के बाहर खेल रहा ढाई साल का बच्चा लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का पता न चलने पर पिता ने अपहरण की आशंका जता अपने एक रिश्तेदार व उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पास के तालाब में जाल डालकर खोजबीन कराई पर बच्चे का पता नहीं चला।

दबौली निवासी नान्हे राठौर का ढाई वर्षीय इकलौता बेटा यश शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था। एक बजे वह लापता हो गया। पुलिस ने आसपास व खेतों में तलाश की। शनिवार सुबह पुलिस ने घर से 50 मीटर दूर तालाब में ग्रामीणों के सहयोग से जाल व गोताखोरों की मदद से तलाश की पर उसका पता नहीं चला। मां ममता, दो बहनें मोनिका व मीनाक्षी बेहाल हैं। नान्हे ने बताया कि पंडितखेड़ा व गुरुदीनखेड़ा गांव की दो महिलाओं ने जानकारी दी है कि शुक्रवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति साइकिल पर एक ढाई साल के बच्चे को बैठाकर उधर से निकला है। बच्चे का हुलिया उसके बेटे यश से मिलता है। नान्हे ने अपने रिश्तेदार व उसके बेटे पर यश को अगवा करने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed