फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

कार में छेड़छाड़, चपेट में आए वृद्ध की मौत, हंगामा

Sat, 25 Dec 2021 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
crime
किसान की मौत पर सड़क जाम कर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते विधायक अनिल सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
हिलौली। स्कूल जाने के लिए घर से निकली 15 वर्षीय कक्षा 12 की छात्रा को एक युवक और उसके साथी ने जबरन कार में बैठा लिया। रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर दोनों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस दौरान अनियंत्रित हुई कार ने वृद्ध किसान को कुचल दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसका दोस्त छात्रा को लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने बिहार-मौरावां मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। क्षेत्रीय विधायक के आश्वासन पर ग्रामीण और परिजन शांत हुए। इस दौरान मार्ग तीन घंटे जाम रहा।
विज्ञापन

पिंजरा गांव निवासी 70 वर्षीय सुंदर बिहार-मौरावां मार्ग पर खेत की रखवाली के लिए सड़क के किनारे फूस की झोपड़ी बना रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार में छात्रा से छेड़छाड़ के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार की चपेट में आकर सुंदर की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करा चला रहे मौरावां निवासी मुदस्सिर को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच उसका दोस्त मौका पाकर छात्रा के साथ भाग निकला। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। मौरावां और असोहा थाना पुलिस पहुंची। एसडीएम पुरवा दयाशंकर पाठक भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। तीन घंटे बाद पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह ने दोषियों पर कार्रवाई व कृषक बीमा राशि दिलवाने का भरोसा दिया। 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी। ग्रामीणों के सड़क से हटने के बाद पुलिस ने आवागमन शुरू कराया। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि छात्रा के बयान व अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घटनास्थल से आठ किमी दूर एक मंदिर के बाद होटल में छात्रा को बदहवास व खून से लथपथ देख लोगों ने जानकारी ली। छात्रा ने बताया कि वह मौरावां के एक कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा है। सुबह 9 बजे वह स्कूल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान कार उसके पास आकर रुकी। कार चालक व उसके दोस्त ने जबरन उसे अंदर बैठाकर कुछ सुंघा दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। दोनों उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान अनियंत्रित हुई कार की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के बयान में पुलिस को विरोधाभास लगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि शनिवार को स्कूल में अवकाश है। उन्होंने किसी छात्रा को स्कूल न बुलाए जाने की बात कही है। वहीं छात्रा के स्कूल ड्रेस में घर से निकलने व छेड़छाड़ की बात कोई पचा नहीं पा रहा है। पुलिस के अनुसार छात्रा, कार चालक व उसका दोस्त मौरावां के ही रहने वाले हैं। चालक के दोस्त व छात्रा में नजदीकी रिश्ता है। इस पर वह उसके साथ तकिया मेला देखने जा रही थी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed