{"_id":"61c4ca267892f35fd57c1e88","slug":"crime-unnao-news-knp6713263124","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। तीन बीघा भूमि के लालच में वृद्ध पति को पीटकर घायल कर दिया। सरेआम सड़क पर पिटाई देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शाहपुर निवासी वृद्ध भगोने ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 वर्षों से उसकी पत्नी, अपने दो बेटाें व एक बेटी को साथ लेकर कानपुर में रह रही है। गांव में वह अकेले रहता है। वृद्ध का आरोप है कि पत्नी व बच्चे उसके नाम की तीन बीघा जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। 10 दिस पूर्व पत्नी कानपुर से गांव आई और उस पर जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगी। उसके इनकार करने पर बेटी को भी गांव बुला लिया। वृद्ध के अनुसार पत्नी व बेटी द्वारा दबाव बनाए जाने पर मंगलवार को सीओ एके राय को शिकायती पत्र दिया। पुलिस के पास जाने की बात पता चलने पर गुरुवार को पत्नी ने बेटी व बेटे समेत अन्य के साथ मिलकर मारपीट की। सड़क पर वृद्ध की पिटाई का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने पुलिस को भेज दिया। पुलिस ने वद्ध को सीएचसी मेें भर्ती कराया है। कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।