फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

फैक्टरी कर्मी की मौत पर हंगामा

Sat, 18 Dec 2021 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
crime
आदेश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। फैक्टरी जाते समय एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल श्रमिक की शनिवार सुबह नर्सिंगहोम में मौत हो गई। परिजनों ने श्रमिक की मौत होने के बाद भी उसे रेफर किए जाने का आरोप लगा पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा कर मुआवजे की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

डीह के मजरा गंगाखेड़ा निवासी 20 वर्षीय आदेश अचलगंज के बंथर स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। 11 दिसंबर को शाम 7.30 बजे वह साइकिल से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शिवसिंहखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। परिजनों ने आदर्श नगर नहर स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। मृतक की बुआ सियादुलारी का आरोप है कि मौत होने के बाद भी आदेश को नर्सिंगहोम स्टॉफ में रेफर किया। लखनऊ ले जाने पर उसे मृत बता दिया गया। आरोप है कि नर्सिंगहोम संचालक ने रुपये ऐंठने के लिए इलाज में लापरवाही बरती। एक लाख रुपये इलाज के नाम पर ले लिए गए। लखनऊ से शव घर लाकर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने नर्सिंगहोम संचालक पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग कर हंगामा किया।
विज्ञापन

आदेश की शादी 24 मई को अचलगंज के कोरारीकला गांव निवासी नंदकिशोर की बेटी पूनम से हुई थी। वह सात माह की गर्भवती है। पति की मौत से वह बेहाल हो गई। रोते हुए बोली कि दुनिया में आने से पहले ही उसके बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। सात माह में ही पूनम का सुहाग उजड़ने से उसके माता-पिता व सुसरालीजनों का रोकर बुरा हाल है। आदेश के शव से लिपटकर बिलख रही बुआ ने बताया कि बचपन में उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इस पर उसने ही आदेश को अपने पास रखकर बड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed