फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

गाली देता रहा फूफा, भतीजी बनाती रही वीडियो

Fri, 17 Dec 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। संतान न होने पर भतीजी को घर पर रखने वाले फूफा ने उससे गाली-गलौज की। भतीजी के वीडियो बनाने पर उससे मारपीट की। भतीजी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। एसपी को शिकायती पत्र देकर फूफा पर मारपीट, अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके फूफा के कोई औलाद नहीं है। पत्नी की मौत होने पर सात साल पहले उसने उसे (भतीजी) व पति को घर पर रखा था। फूफा उस पर गलत नजर रखता है। सुबह 11 बजे वह कमरे में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। महिला के अनुसार उसके वीडियो बनाने पर मारपीट कर अश्लील हरकत की। आरोप है कि फूफा ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसका एक साथी भी आ गया। उसने भी जान से मारने के लिए उसे उकसाया। पड़ोसियों ने उसे बचाया और पति को जानकारी दी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed