{"_id":"61bcc42b70297c29f954a39b","slug":"crime-unnao-news-knp67011347","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना महिला पुलिस के दबिश पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना महिला पुलिस के दबिश पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता व चौकी पुलिस पर लूट के आरोप की शिकायत के बाद एसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई को नाकाफी बता चौकी प्रभारी व सिपाहियों को निलंबित करने व लूटे रुपये लौटाने की मांग की है। एसपी ने बताया कि बिना महिला पुलिस के घर में दबिश देने पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। अन्य आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
कोलुहागाड़ा चौकी पुलिस पर रामबख्शखेड़ा गांव निवासी बच्चूलाल ने गंभीर आरोप लगाए थे। बच्चूलाल ने एसपी दिनेश त्रिपाठी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि 12 दिसंबर की रात कोलुहागाड़ा चौकी पुलिस दरवाजे तोड़कर घर में घुस गई और महिलाओं से अभद्रता कर बक्सों में रखे 20 हजार रुपये लूट ले गए थे। एसपी ने सीओ बीघापुर डीपी सिंह को जांच दी थी। शुक्रवार को सीओ ने जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। एसपी ने चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
वहीं शुक्रवार दोपहर बच्चूलाल ने परिवार की महिलाओं के साथ दोबारा एसपी से मुलाकात की। कहा कि वह इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। बदले की भावना से पुलिस उसे व परिवार के लोगाें को फर्जी मामले में फंसा सकती है। उसने चौकी प्रभारी व सिपाहियों को निलंबित करने व लूटे गए 25 हजार रुपये लौटाए जाने की मांग की है।