फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सिर पर डाल गिरने से चालक की मौत

Fri, 17 Dec 2021 05:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
crime
पुरवा। यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जाने के दौरान शौच के बाद घर जा रहे युवक के सिर पर डाल गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता ने लकड़ी ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बाराबंकी सदर कोतवाली के गांव छेतनागढ़ी निवासी राम कृपाल सिंह एक साल से परिवार सहित पुरवा के जाफरखेड़ा गांव में राजेश शर्मा के मकान में किराये पर रह रहा था। उसका 38 वर्षीय बेटा जितेंद्र खुद का ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। तीन माह पूर्व पुत्र जितेंद्र ने भगतखेड़ा गांव के मुख्य मार्ग पर प्लॉट लिया था। इसमें वह घर बनाने की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार सुबह जितेंद्र बिना नाश्ता किए घर से चला गया। कुछ देर बाद पता चला कि जितेंद्र के सिर में पेड़ की डाल गिर गई। उसे सीएचसी ले जाया गया है। सीएचसी पहुंचने पर जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र की मौत से उसकी मां जयश्वरी, पत्नी संजय देवी, बेटे अक्षत व बेटी अक्षिता का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed