{"_id":"61bb23f1ae21ba230f6aa8af","slug":"crime-unnao-news-knp669775489","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, सात लोग घायल
विज्ञापन
उमेश का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत और सात लोग घायल हो गए। असोहा में भांजी के मुंडन में जा रहे मामा और बीघापुर में बाइक की टक्कर से वृद्ध किसान की जान चली गई।
असोहा। ठकुरीखेड़ा कोरारी निवासी 26 वर्षीय उमेश अपने भाई दिनेश व फुफेरे भाई अचलगंज के बलाई निवासी तुलसी के साथ बाइक से अपनी भांजी दिव्या व काव्या के मुंडन संस्कार में शामिल होने कालूखेड़ा जा रहा था। कंचनपुर के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में उमेश, उसका सगा व फुफेरा भाई घायल हो गया। रिश्तेदार तीनों को इलाज के लिए लखनऊ ले जाने के लिए निकले। असोहा के जबरेला के पास सामने से आ रही बोलेरो से वैन की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में उमेश की मौत हो गई। वैन सवार उसका सगा भाई दिनेश, फुफेरा भाई तुलसी व पिंकी घायल हो गई। बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में लिया है। चालक हादसे के बाद भाग निकला।
बीघापुर। दुबेपुर निवासी 80 वर्षीय किसान मोती खुद का इलाज कराने के लिए बेटे महेश के साथ बाइक से अचलगंज के लिए निकला था। अचलगंज-पुरवा मार्ग पर भैसई कोयल के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। सड़क पर सिर के बल गिरने से बाइक में पीछे बैठे मोती के सिर में गंभीर चोट आ गई। बेटे ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हसनगंज के तालासरांय गांव के पास बुधवार रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर पलट गई। हादसे में जनपद अमेठी के गौरीगंज निवासी अजय सिंह (35) और एटा जिले के संजय नगर निवासी कार चला रहा उसका दोस्त रवि यादव (30) घायल हो गया। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सफीपुर। सफीपुर-मियागंज मार्ग पर भैसारा के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में भैसारा निवासी शिव प्रसाद (40) व दूसरी बाइक पर सवार भदोही निवासी योगेश (25) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

असोहा में हादसे के बाद उमेश की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO