फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

लटके मिले छात्रा व महिला के शव

Wed, 01 Dec 2021 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
crime
बिहार थाना क्षेत्र में श्रीकांती की मौत पर जानकारी देता पति बुद्धी व मौसी रूपा। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली व बिहार थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा व महिला के शव घर में फंदे से लटके मिले। छात्रा के परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है। महिला की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने पति व अन्य ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

मोहान के किदवईनगर निवासी खेमचंद्र सविता की 16 वर्षीय बेटी रीना उर्फ रुचि कक्षा 10 की छात्रा थी। मंगलवार रात 12 बजे उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। भाई संदीप ने बताया कि उसके पड़ोस में शादी थी। परिवार के लोग शादी में शामिल होने गए थे। बड़ी बहन रूबी रात में लौटी तो रुचि का शव देखा। मां सुमन देवी शव देख बेहाल हो गई। भाई ने बताया कि कमरे में भूसा की झाले रखी थीं। बहन ने दो झालों में चढ़कर फांसी लगा ली। घटना के कारणों को लेकर वह अनजान रहा।
विज्ञापन

महराजपुर गांव निवासी बुद्धी की 25 वर्षीय पत्नी श्रीकांती का शव मंगलवार देर शाम घर में फंदे से लटका मिला। केशरीखेड़ा गांव निवासी मृतका के पिता कमलेश ने बताया कि वह बेटी की ससुराल पहुंचा तो शव जमीन पर रखा था। गांव के लोगों से पता चला कि मजदूरी के मिले रुपयों में पति 200 रुपये जुए में हार गया था। श्रीकांती के विरोध करने पर उसे घर से बाहर घसीटकर पीटा और घर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद पति व अन्य ससुरालीजनों ने आरोपों को सिरे से खारिज कर श्रीकांती द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed