फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

विधायक के बेटे ने दर्ज कराई डंपर मालिक पर रिपोर्ट

Tue, 30 Nov 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। हाईवे पर डंपर की टक्कर से भाजपा सदर विधायक के पुत्र की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं लखनऊ निवासी ट्रक मालिक ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता के पुत्र प्रखर गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को अपने मोटेल जा रहे थे। हाईवे पर नवीन मंडी के पास कानपुर की ओर जा रहे डंपर ने उनके साथ चल रही कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक, डंपर छोड़कर भाग गया। कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि प्रखर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर डंपर को कब्जे में लिया गया है। वहीं, लखनऊ निवासी डंपर मालिक गणेशकांत ने ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर पोस्ट कर विधायक व उनके पुत्र पर गलत रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया है। कहा है कि जाम के दौरान उनके डंपर में विधायक की कार भिड़ गई थी। कार मरम्मत के लिए 56 हजार रुपये न देने पर डंपर को अपने मोटल में खड़ा करा लिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी ट्वीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed