फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

फायर करने पर ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर को पीटा

Mon, 29 Nov 2021 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
crime
जिला अस्पताल में भर्ती ग्रामीणों की पिटाई से घायल हिस्ट्रीशीटर सलमान। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज। पालतू कुत्ते को पीटने का उलाहना देने गए युवक को हिस्ट्रीशीटर ने बेल्टों से पीटा। इसके बाद उस पर फायर झोंक दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर को पीटकर लहूलुहान कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की और तनाव देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की है।
विज्ञापन

पचोड्डा गांव निवासी नवाब के भाई रियाज के पालतू कुत्ते ने गांव के हिस्ट्रीशीटर सलमान की पत्नी को रविवार शाम काटने की कोशिश की। इस पर सलमान ने कुत्ते की सरिया से पिटाई कर दी। शाम को रियाज उलाहना देने पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। सोमवार को सलमान रियाज के दरवाजे पहुंचा और उसे बेल्टों से पीटने लगा। रियाज का शोर सुन बड़ा भाई नवाब परिजनों के साथ पहुंच गया। खुद को घिरा देख हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से फायर झाेंक दिया। बाएं हाथ में छर्रे लगने से नवाब घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सलमान से तमंचा छीनकर पीट दिया।
विज्ञापन

सलमान व नवाब को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सलमान की हालत गंभीर है। सीओ बीघापुर डीपी सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ ने बताया कि सलमान पर 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। छर्रे लगने से घायल नवाब के भाई रियाज व हिस्ट्रीशीटर की मां परवीन की ओर से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हाथ में लगे छर्रे दिखाता घायल नवाब। संवाद

हाथ में लगे छर्रे दिखाता घायल नवाब। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed