{"_id":"61a4cc06f591c929c8484ac2","slug":"crime-unnao-news-knp6666555163","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर करने पर ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर करने पर ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर को पीटा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती ग्रामीणों की पिटाई से घायल हिस्ट्रीशीटर सलमान। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। पालतू कुत्ते को पीटने का उलाहना देने गए युवक को हिस्ट्रीशीटर ने बेल्टों से पीटा। इसके बाद उस पर फायर झोंक दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर को पीटकर लहूलुहान कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की और तनाव देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की है।
पचोड्डा गांव निवासी नवाब के भाई रियाज के पालतू कुत्ते ने गांव के हिस्ट्रीशीटर सलमान की पत्नी को रविवार शाम काटने की कोशिश की। इस पर सलमान ने कुत्ते की सरिया से पिटाई कर दी। शाम को रियाज उलाहना देने पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। सोमवार को सलमान रियाज के दरवाजे पहुंचा और उसे बेल्टों से पीटने लगा। रियाज का शोर सुन बड़ा भाई नवाब परिजनों के साथ पहुंच गया। खुद को घिरा देख हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से फायर झाेंक दिया। बाएं हाथ में छर्रे लगने से नवाब घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सलमान से तमंचा छीनकर पीट दिया।
सलमान व नवाब को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सलमान की हालत गंभीर है। सीओ बीघापुर डीपी सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ ने बताया कि सलमान पर 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। छर्रे लगने से घायल नवाब के भाई रियाज व हिस्ट्रीशीटर की मां परवीन की ओर से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हाथ में लगे छर्रे दिखाता घायल नवाब। संवाद- फोटो : UNNAO
विज्ञापन