फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

ट्रक से कुचलकर युवक और मौसी की मौत

Mon, 29 Nov 2021 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के पास गेस्ट हाउस के सामने डिवाइडर के अवैध कट से निकलते समय ट्रक से कुचलकर बाइक चला रहे युवक व पीछे बैठी रिश्ते की मौसी की मौत हो गई। युवक रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने आई मौसी को बाइक पर बैठाकर उनके घर छोड़ने जा रहा था। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। गम के माहौल में वधू की विदाई हुई।
विज्ञापन

ललऊखेड़ा निवासी शिवम चौरसिया की बहन नेहा की रविवार को शादी थी। एआरटीओ कार्यालय से पहले स्थित हीरा गार्डन में कार्यक्रम था। नेहा की सहेली प्रगति का भाई कानपुर चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी 20 वर्षीय यश पुत्र दिलीप चौरसिया व शहर के पीडी नगर निवासी बुआ 25 वर्षीय बीना पत्नी रामशंकर शादी में शामिल होने पहुंचे थे। सोमवार सुबह बीना ने यश से घर तक छोड़ने की बात कही। यश ने उसे बाइक पर बैठाया और गेस्ट हाउस के सामने ही हाईवे के अवैध कट से सड़क पार करने लगा। तभी कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। टायर के नीचे आने से मौके पर ही यश व बीना की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक में फंसकर बाइक 20 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। यश व उसकी मौसी भी बाइक के साथ सड़क पर घिसटते चले गए। शवों की हालत इतनी खराब थी कि गेस्ट हाउस से बाहर आए रिश्तेदार भी काफी देर तक पहचान नहीं कर सके। बाइक से शवों की पहचान होने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे का शिकार हुआ यश दो बहनाें में इकलौता और सबसे छोटा था। 11 दिसंबर को बड़ी बहन प्रगति की शादी है। पिता की बीमारी से मौत होने पर यश पर ही शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत से परिवार बेहाल है। मां सुमन, बहन प्रगति व वर्षा शव देख कांप गए। बीना की मौत से उसका पति व दो बच्चे बदहवास हैं।

यश का फाइल फोटो। संवाद

यश का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed