{"_id":"61a3b928d2efa7220c00beac","slug":"crime-unnao-news-knp6665845155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में खूब ढूंढा, नहीं लगा प्रेमी युगल का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में खूब ढूंढा, नहीं लगा प्रेमी युगल का सुराग
विज्ञापन
गंगा नदी में प्रेमी युगल की तलाश करती एसडीआरएफ टीम। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। तीन दिन पहले विवाहिता व उसके प्रेमी के गंगा नदी में कूदने की अटकलों पर खोज के लिए लखनऊ से बुलाई गई एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचक बल) ने मोटर बोट से गंगा में 25 किमी के दायरे में दोनों की तलाश की। आठ घंटे की मशक्कत के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लग सका।
सरैया घाट गंगा पुल पर 25 नवंबर को लावारिस बाइक, दो जोड़ी चप्पल व एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया था। इसी बीच क्षेत्र के ही एक युवक ने अपनी विवाहित बेटी को भगा ले जाने का उसके प्रेमी पर आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में लावारिस बाइक व मोबाइल प्रेमी का निकला था। दोनों के नदी में छलांग लगाने की चर्चा पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई थी। कोई सुराग न लगने पर लखनऊ से एसडीआरएफ को बुलाया था।
रविवार सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक टीम ने सरैइयाघाट से बंदी माता, चौबेपुर, परियर, बिठूर समेत 25 किमी दूरी पर मोटर बोट की मदद से दोनों की तलाश की पर उनका कहीं पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि चौथे दिन भी खोजबीन के दौरान विवाहिता व उसके प्रेमी का पता नहीं चल सका है। अभी तक कोई ऐसा चश्मदीद सामने नहीं आया, जिसने दोनों को गंगा में कूदते देखा हो। विवाहिता के माता-पिता ने प्रेमी पर गुमराह करने व बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।