{"_id":"61a3737c9250a050526c31ba","slug":"crime-unnao-news-knp666473396","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने ली पूर्व प्रधान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने ली पूर्व प्रधान की जान
विज्ञापन
पूर्व प्रधान रमाकांत का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
पुरवा। सड़क पार कर रहे सांड़ से टकराकर बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। आरोप है कि छुुट्टा मवेशियों को गोशाला में बंद करने की जगह बाहर छोड़ दिया जाता है। इससे यह लोगों की जान के दुश्मन बने हैं।
कोतवाली क्षेत्र के धिरजीखेड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान रमाकांत (45) शनिवार को बाइक से बाजीखेड़ा में पूर्व प्रमुख वंदना पटेल के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। कार्यक्रम निपटाकर देर रात वह घर के निकले। पुरवा-अचलगंज मार्ग पर गदोरवा गांव में बनी गोशाला के पास अचानक सड़क पर सांड़ आ गया। बाइक अनियंत्रित हो सांड़ से टकरा गई। हादसे में रमाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आने पर उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी संगीता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक रमाकांत का 18 वर्षीय बेटा लखनऊ स्थित हॉस्टल में रहकर एनडीए की तैयारी कर रहा था। परिजनाें के अनुसार छह सितंबर 2021 को वह हॉस्टल से लापता हो गया था। बेटे के लापता होने के गम से अभी परिजन उबर भी न पाए थे कि परिवार के मुखिया रमाकांत की मौत हो गई। पिता की मौत से बेटी ट्विंकल, रिकीं व शिप्रा का रो-रोकर बुरा हाल है।