फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

ग्रामीण देखते रहे नौटंकी, चोरों ने उड़ाया माल

Tue, 02 Nov 2021 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
crime
चकलवंशी। तीन घरों को निशाना बना चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। घटना के वक्त अधिकांश ग्रामीण गांव में आयोजित मेले में नौटंकी देखने गए थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर घटनाआें को अंजाम दिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के गांव हंसाखेड़ा निवासी सुभाष सोमवार रात अपने भाई के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। देर रात घर के पीछे की दीवार के सहारे छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से से 1.20 लाख की नगदी और जेवर पार कर दिए। सुभाष ने बताया कि वह सब्जी का व्यापार करता है। दिवाली में अन्य व्यापार के लिए उसने सब्जी बिक्री के रुपये जोड़कर रखे थे। यहां से निकले चोरोें ने पड़ोसी रघुबीर के घर को निशाना बना 15 हजार की नगदी व जेवरात समेत 50 हजार का सामान पार कर दिया। वहीं गांव के ही सुनील के घर से 45 हजार की नगदी व जेवर समेत एक लाख का सामान पार कर दिया। एक साथ में तीन घरों से चोरी की घटनाओं से गांव में दहशत है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed