फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

लूट में पांच साल कैद और दो हजार जुर्माना

Thu, 28 Oct 2021 07:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। लूट की घटना में नामजद आरोपियों में एक आरोपी के जुर्म स्वीकार करने पर अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय ने पांच साल कैद और दो हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

असोहा थानाक्षेत्र के गांव दरसवां निवासी शेरबहादुर सिंह के घर में 12 मार्च 2016 को तीन लुटेरों ने लूट की थी। विरोध करने पर मारापीटा था। पीड़ित ने 13 मार्च को थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को उठाकर पूछताछ की थी। इसमें माखी के रनागढ़ी निवासी सूरज, असोहा थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी करमली के प्रेमशंकर व उसके साथी पिंटू नामजद किए गए थे। मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के न्यायालय में चल रही थी। सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव ने बहस के दौरान सवालों की झड़ी लगा दी। इस पर सूरज ने न्यायालय में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव मुकुल पांडेय ने पांच साल कैद और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना न जमा करने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी। वहीं दो अन्य आरोपियों ने जुर्म नहीं कबूल किया। उन पर लगे आरोपों पर बहस जारी है और उनका मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed