{"_id":"616abca66c052b09e475499a","slug":"crime-unnao-news-knp6583953180","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पीड़ित किशोरी व बहन ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पीड़ित किशोरी व बहन ने खाया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन (उन्नाव)। छेडछाड़ पीड़ित किशोरी व उसकी बहन ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय से इलाज मिलने पर दोनों की जान बच गई। छेड़छाड़ पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से तहरीर लेकर उसके पुलिस विभाग में सीतापुर में तैनात भाई समेत चार लोगों पर गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज कर एक भाई को गिरफ्तार कर लिया। अब सिपाही भाई को सस्पेंड कराने की धमकी देकर प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस की जांच व ग्रामीण दोनों बहनाें, उनके भाईयों पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं।
बारासगवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सीतापुर में तैनात सिपाही की 17 वर्षीय बहन ने बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर चार अगस्त को छेड़छाड़ व पाक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसका एक भाई सीतापुर में पुलिस विभाग में तैनात है। आरोपी की मदद में उतरी पुलिस ने उसकी पत्नी से तहरीर लेकर सिपाही समेत दो भाइयों उसके मामा व ममेरे भाई पर अगले ही दिन सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व लूट समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसके एक भाई को जेल भेज दिया। अब सीतापुर में तैनात भाई को निलंबित कराने की धमकी देकर प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस की प्रताड़ना से आहत होकर जहर खा लिया। अस्पताल में भर्ती दोनों बहनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वारयल हुआ है। वहीं समय से इलाज मिलने पर दोनों बहनों को अस्पताल से घर भेज दिया गया है।
घटना के बाद मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक वाईपी सिंह ने बताया कि जिस किशोरी ने विपक्ष के युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, उसका भाई विपक्षी की पत्नी को मार्च में साथ लेकर चला गया था। पांच माह बाद घर आई विपक्षी की पत्नी ने दो अगस्त को छेड़छाड़ पीड़िता के दो भाइयाें समेत चार पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। दोनो पक्षों को थाना बुलाया गया। बाद में दोनों को घर भेज दिया गया। छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली किशोरी का ननिहाल दूसरे पक्ष के गांव में हैं। सीतापुर में तैनात भाई सिपाही चार तारीख को बहनों को लेकर ननिहाल पहुंचा था। वहां किशोरी ने विपक्ष के युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज करा दी। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर 14 अगस्त को किशोरी से छेड़छाड़ में नामजद युवक व 15 सितंबर को नामजद युवक की पत्नी की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट के आधार पर छेड़छाड़ पीड़िता किशोरी के भाई को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
अगस्त माह में छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली किशोरी को मेडिकल के लिए पुलिस ने भेजने का प्रयास किया तो उसका सिपाही भाई उसे बाइक से ले जाने लगा। इस पर पाटन में दोनों को रोका गया। इस दौरान बिहार पुलिस व छेड़छाड़ पीड़िता पक्ष में तीखी नोकझोक व हाथापाई हुई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।