{"_id":"616ab871e5e3381c8f0a7bc1","slug":"crime-unnao-news-knp6583921163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
मृतक निजाम के गमगीन परिजन। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। एक्सप्रेसवे समेत अन्य जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस से घटनाओं की जानकारी पाकर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
बिहार प्रांत के जिला बेगूसराय सदर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड सात निवासी निवासी अमरजीत कुमार (28) पुत्र दिनेश कुमार राय किसी आवश्यक कार्य से बाइक से दिल्ली गया था। गुरुवार रात घर लौटते समय लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही अमरजीत की मौत हो गई। बाइक चला रहा अमरजीत हेलमेट लगाए था। हेलमेट टूट जाने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए।
थाना बेहटामुजावर के ग्राम नेवादा धर्मदासपुर निवासी निजाम (38) पुत्र रज्जाक गुुरुवार देर शाम खेत देखने बाइक से गया था। घर लौटते समय बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर गोशाकुतुब के शारदा नहर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी बांगरमऊ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। निजाम हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ककरहा पपरहा गांव निवासी 60 वर्षीय मिट्ठू अपने बड़े बेटे लखन के साथ लखनऊ में मजदूरी करता था। गुरुवार देर शाम मजदूरी करने के बाद वह बेटे के साथ बाइक से लौट रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हिनौरा व सई नदी पुल के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मिट्ठू बाइक से छिटककर नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट आने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मिट्ठू की मौत से पांच बच्चों के अलावा पत्नी रम्मो का रोकर बुरा हाल है। छोटे बेटे अंकित ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।