फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Tue, 12 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। बांगरमऊ, अजगैन-मोहान मार्ग और उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दुर्घटनाएं हुई।
विज्ञापन

बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरधनी निवासी नूरजहां (60) हरदोई जिले के मल्लावां निवासी बेटी हुस्ना के घर 15 दिन पहले गई थीं। सोमवार को वह मैजिक से घर वापस लौटी थीं। मैजिक ने बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर अतरधनी गांव के सामने उतार दिया। वृद्धा घर जाने के लिए पैदल सड़क पार करने लगी। तभी लखनऊ की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। मृतका के बेटे निजाम, रियासत, युनूस, वारिस व बेटियों में शबनम व हुसना रोकर बेहाल रहीं।
हसनगंज। गांव नवई के मजरा आटा निवासी प्रताप उर्फ सोलंकी (38) सोमवार देर शाम बाइक से घर जा रहा था। रफ्तार तेज होने से अजगैन-मोहान मार्ग पर नवई नाले के पास ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर भी बाइक सवार को टक्कर मारते हुए खंती में चला गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। घायल युवक को राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना में मृतक की पत्नी अनीता व दो बच्चे हैं। मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण करता था। कोतवाल महेशचंद्र ने बताया कि शव तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी। ग्राम पंचायत टांडा सातन के मजरा लंबुई निवासी महावीर पाल (70) रविवार शाम उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बने नये मकान पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पिता की मौत से बेटे मेवालाल व राजेंद्र समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए नानामऊ घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed