फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सड़क हादसे में संग्रह अनुसेवक की मौत

Sat, 09 Oct 2021 05:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
crime
ईश्वरलाल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर संग्रह अनुसेवक की बाइक सड़क घेरकर खड़ी लकड़ी लदी ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से टकरा गई। रफ्तार अधिक होने से संग्रह अनुसेवक का हेलमेट टूटकर चकनाचूर हो गया। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव देख बदहवास हो गए। एसडीएम व तहसीलदार ने सीएचसी पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

संग्रह अनुसेवक के पद पर कार्यरत वजीरगंज गांव निवासी 26 वर्षीय ईश्वरलाल शुक्रवार शाम ड्यूटी के बाद घर पहुंचा। शाम सात बजे वह बाइक से तहसील स्थित अपने आवास आ रहा था। केशवापुर गांव के पास सड़क घेरकर खड़ी पंचर ट्रैक्टर ट्राली में बाइक पीछे से घुस गई। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन सीएचसी पहुंचे और शव देख बिलख उठे। एसडीएम रश्मि सिंह व तहसीलदार तरुण प्रताप सीएचसी पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। वर्ष 2014 में पिता शंकरलाल की मृत्यु के बाद ईश्वरलाल को मृतक आश्रित पर संग्रह अनुसेवक की नौकरी मिली थी। चार भाई रामबिलाश, कैलाश और लोबेंद्र में वह सबसे छोटा था। उसकी मां की भी पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed