फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने वाला गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 04:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मनोज सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी। धार्मिक स्थल में छह दिन पहले की गई तोड़फोड़ में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशादेही पर तोड़फोड़ के दौरान ले जाया गया अवशेष भी बरामद किया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अमौरा गांव स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल में तीन अक्तूबर को शरारतीतत्व ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर ग्रामीणों की आस्था को चोट पहुंचाई थी। पुजारी हरिशंकर द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के दूसरे दिन खुलासा न होने पर गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की थी। पुलिस ने शीघ्र खुलासे का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया था। जांच के दौरान पुलिस ने पंडाखेड़ा निवासी मनोज सिंह को शकूराबाद तिराहे के पास से हिरासत में लेकर पूूछताछ की तो उसने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की बात स्वीकार की। उसके द्वारा तोड़कर ले जाए धार्मिक स्थल के कुछ अवशेष वहीं पास में लगे हैंडपंप के पास झाड़ियों में छिपाने की बात स्वीकार की गई। पुलिस ने आरोपी की निशादेही पर अवशेष बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

सीओ बीनू सिंह ने बताया कि आरोपी मानसिक बीमार लग रहा है। पुजारी हरिशंकर द्विवेदी ने बताया कि कुछ माह पहले आरोपी मनोज धार्मिक स्थल से सामान उठा ले गया था। दबाव बनाए जाने पर पंडाखेड़ा स्थित एक धार्मिक स्थल में सामान छोड़कर भाग निकला था। इसी शक पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने सच स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed