फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

एसपी की दो टूक, ओवरलोडिंग रोकें, वरना सबक सिखाएंगे

Thu, 07 Oct 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
मोहान-अजगैन मार्ग पर नवई चौराहा से निकलता मौरंग से भरा ओवरलोड ट्रक। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में दौड़ रहे ओवरलोड़ वाहनों के खराब होने पर अक्सर जाम लगने से एसपी नाराज हैं। एसपी ने एआरटीओ विभाग से दो टूक कहा है कि ओवरलोडिंग पर अंकुश लगा लें, वरना पुलिस ओवरलोड वाहनों को सीज करा मैदान में खड़ा करा देगी। वाहन चोरी होने या अन्य किसी घटना की जिम्मेदारी एआरटीओ विभाग की मानी जाएगी।
विज्ञापन

ओरवलोडिंग वाहन सड़कों का सत्यानाश कर रहे हैं। चालान और जुर्माना जमा कराने का दावा कर एआरटीओ विभाग पल्ला झाड़ रहा है। अजगैन-मोहान मार्ग पर ओवरलोड मौरंग भरे ट्रक खराब होने से अक्सर कई घंटे जाम लगता रहता है। जाम खुलवाने के लिए सुबह से शाम तक पुलिस को पसीना बहाना पड़ता है। ओवरलोड वाहनों से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। एसपी अविनाश पांडेय ने बुधवार को ट्रैफिक प्रभारी अरविंद पांडेय को कार्यालय बुलाया। उनके जरिये एआरटीओ को मौखिक संदेश भेजा। कहा है ओवलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए वह रूपरेखा तैयार कर लें। वरना पुलिस अभियान चलवाकर ओवरलोड वाहनों को सीज करा खुले मैदान में खड़ा करा देगी। प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से ओवरलोडिंग को लेकर चल रहे खेल की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि ओवरलोडिंग को रोकने के लिए कई शिकायतें उनके पास आ चुकी हैं। रोजाना यह जाम का कारण भी बन रही है। एआरटीओ विभाग इस पर अंकुश नहीं लगाता तो पुलिस कार्रवाई करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन

अजगैन-मोहान मार्ग पर धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन निकल रहे हैं। ओवरलोडिंग की वजह से सड़क में बड़े-बडे़ गड्ढे हो गए हैं। लोगों को तो यह वाहन पूरे दिन दौड़ते दिखते है पर एआरटीओ विभाग इससे अनजान है। बुधवार को अजगैन- मोहान मार्ग पर हसनगंज के नवई के पास से ओवरलोड मौरंग भरे ट्रक गुजरे। इसमें एक ट्रक में पीछे नंबर प्लेट ही नहीं थी। बॉडी में आधा अधूरा नंबर पड़ा दिखा। ऑनलाइन चालान से बचने के लिए अक्सर चालक वाहनों के नंबरों से छेड़छाड़ कर फर्राटा भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद सिंह ने कहा कि द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह व मिशन शक्ति कार्यक्रम को लेकर व्यस्तता रही। ओवरलोडिंग पर नकेल कसने की योजना बना ली गई है। प्रशासनिक अधिकारियों व खनन विभाग के साथ टीम बनाकर कार्रवाई की जाएगी। 24 से 30 सितंबर तक 17 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। छह लाख रुपये जुर्माना जमा कराया गया है।

एसपी अविनाश पांडेय। संवाद

एसपी अविनाश पांडेय। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed